ट्रक से तीन क्रेटों के बीच में 700 किलोग्राम पोस्ता भूसी पुलिस ने किया जब्त, दो गिरफ्तार

सच खबर, मेदिनीनगरः अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग और अन्य पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष वाहन चेकिंग के तहत सात सौ केजी पोस्ता भूसी को जब्त किया है। ट्रक सतबरवा की तरफ से आ रहा था। जिसमें खाली क्रेट लदा हुआ था। पुलिस की गाड़ी देखकर गाड़ी छोड़कर भागते चालक को पकड़ लिया गया। उन्हें थाना लाया गया और आवश्यक पूछताछ की गई। जिसमें में चालक ने अपना नाम फैयाज बताया और ट्रक बैठा दूसरा व्यक्ति शहजाद था, वह ट्रक का मालिक था। उन दोनों ने पुलिस को बताया कि क्रेट के बीच में पोस्त भूसी लदा हुआ है। जांच करने पर तीन क्रेटों के बीच में 700 किलोग्राम पोस्ता भूसी जब्त कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि यह खूंटी से लोडकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर पहुंचाया जाना था और ट्रक भी उसी के नाम से है। आगे उसने बताया कि वह ट्रक का इएमआई भरने के लिए पोस्ता का अवैध व्यपार करने लगा था। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर समान जब्त कर लिया गया है। इस छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार,के अलावे अभिमन्यु कुमार, निरंजन कुमार, हृदयानंद, अमित कुमार उपाध्याय और चालक रामलाल शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *