पलामू सहित राज्य के छह जिलों में पारा 40 के पार, 30 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

राचंीः पश्चिम विक्षोभ यानी देश के पश्चिमी हिस्से से गर्म हवाओं के असर ने झारखंड में गर्मी बढ़ायी है। इसकी वजह से लातेहार, पलामू, चतरा, गढ़वा समेत आसपास के जिलों में तापमान बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र के के मुताबिक 16 और 17 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा। 18 अप्रैल को शाम होते-होते आंशिक बादल छाएंगे। 19 और 20 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। छह जिले ऐसे हैं, जहां का पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहा है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों और बुर्जुगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम विभाग ने 10 बिंदुओं में सलाह भी दी है। वैसे अभी मौसम के इस मिजाज में परिवर्ततन के आसार कम ही दिखायी दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने हीट वेव को लेकर अलर्ट तक जारी किया है। मौसम विभाग का निर्देशः दोपहर 11ः00 से 3रू00 के बीच बाहर निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहने अपना सिर ढक के कपड़े टोपी या छाते का प्रयोग करें, पर्याप्त पानी पिए प्यास ना लगने पर भी डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह जरूरी है, विशेषकर मजदूर लोग सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक सीधी धूप में काम करने से बचें, कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में निर्धारित करें। बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम का समय निर्धारित करें, जानवरों को सुबह 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे के बीच घर के अंदर ही रखें, पौधे व फसलों में सिंचाई करें, हीट स्ट्रोक ही ड्रेस या हिट क्रैंप्स जैसी कमजोरी के लक्षणों को पहचाने, यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं तो डॉक्टर के पास जाएं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार दिनों तक उमस भरी स्थिति रहेगी। राजधानी रांची के अलावा गिरिडीह, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, बोकारो, धनबाद जिलों में 30 अप्रैल तक हीट वेव का असर कायम रहेगा। राज्य के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सतही हवा चलने से वायुमंडलीय गर्म हवा का प्रकोप और अधिक बढ़ जाएगा। जिससे गर्मी और उमस के बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *