बस स्टैंड में फ़ूड किंग रेस्टोरेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

सच खबर,बरवाडीहः बरवाडीह .प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड में रविवार को प्रखंड के दंत चिकित्सक मंसूर आलम के द्वारा फूड किंग रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई. जिसका विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य सन्तोषी शेखर, 20सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी ,मुखिया कालो देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह पिंटू व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लगातार खुल रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठान जो बड़े शहरों में हुआ करते थे, अब अपने शहर में भी होना विकास की ओर बढ़ते कदम के शुभ संकेत है। वहीं, संचालक डॉ मंसूर आलम ने बताया कि हमारे प्रखंड क्षेत्र में लगातार ऐसे रेस्टोरेंट्स की डिमांड देखते हुए रेस्टोरेंट खोलने का काम किया गया है। जहां शेफ कुणाल औऱ उदय के द्वारा बनाये सभी तरह के फ़ास्ट फूड , चाइनीज़ खाने की चीजें उपलब्ध होगी। साथ ही होम डिलीवरी की व्यवस्थाभी की गई है। जहाँ मौके उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद संबेदक मनोज जयसवाल,मुखिया जितेंद्र सिंह, फ़ादर देवनिष कुजूर , फ़ादर फ्रेंकलिन , कांग्रेस एससी एसटी जिलाध्यक्ष रविंद्र पासवान, पूर्व मुखिया सुनीता टोप्पो , उप मुखिया ललिता देवी , हाजी नसीर ख़ान , सरदार सुरजीत सिंह , सुमित्रा देवी, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, मो सईद , असलम खान, अवधेश मेहरा समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *