सच खबर, राँचीः राजधानी राँची पुलिस ने दरोगा के घर से नगद,लाखों के जेवरात सहित सरकारी पिस्टल चोरी करने सहित दर्जनों घरों में चोरी,लूट,छिनतई सहित अन्य घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल को गिरफ्तार किया है। राँची के नामकुम थाना पुलिस ने शातिर चोर पुटीलाल के अलावा उसका साथी कुर्बान और चोरी का जेवर खरीदने वाला सोनार पप्पू को भी गिरफ़्तार किया। शातिर चोर पुटीलाल को गिरफ्तार करने में नामकुम थाना के दरोगा रवि केशरी घायल हो गए है। गिरफ्तार शातिर चोर शेख अफरोज और कुर्बान ने कई खुलासा किया है।शहर में इनके गिरोह ने एक के बाद एक कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।