सच खबर,मेदिनीनगरः ग्राम चान्दो टोला तेतरिया दामर ,थाना, चैनपुर, जिला पलामू- झारखण्ड निवासी महेन्द्र सिंह ने अपने पिताजी प्रभु सिंह की गुमशुदगी के बारे में रेल थाना प्रभारी,विजयवाड़ा,आंध्र प्रदेश को राजकीय रेल थाना प्रभारी हटिया,राँची के माध्यम से आवेदन देकर अपने पिता को खोजने का अनुरोध किया है। महेन्द्र सिंह ने अपने आवेदन में कहा है कि दिनांक 03/04/23 को हटिया रेलवे स्टेशन से बैग्लूर जाने के लिए ट्रेन न.13351 धनबाद ए.एम.पी एक्सप्रेस से समय करीब 16ः30 बजे रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे। जैसी ही टेªन विजय वाडा रेलवे स्टेशन तक पहुँची। मेरे पिता के साथ जाने वाले लोग से बातचीत होने पर उन्होंने बताया कि वे साथ में है । लेकिन जैसे ही बिजयवाड़ा स्टेशन से गाडी खुली तो मेरे पिता से साथियो के साथ मुलाकात नही हुई और जब हम लोग इंदोर जक्शन उतरे तो मेरे पिता स्टेशन में उतरते हुए नहीं दिखे। साथ ही जाने वाले सहयोगियो ने बताया कि हम लोगों ने उतर कर स्टेशन मे खोजबीन की तो मेरे पिता जी नहीं मिले। महेन्द्र सिंह ने अपने पिता को खोजने का अनुरोध है और इस पर उचित कारवाई करने की मांग की है। साथ ही उनका पता चलने पर इस नम्बर पर सम्पर्क करने का अनुरोध किया है। मो0-न0-7033799624,9199872617,7858815236 ।