बरवाडीहः लातेहार पुलिस कप्तानअंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहारा द्वारा एक टीम गठित कर प्रखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र समेत छह नक्सली घटनाओं में संलिप्त भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर टेपा सिंह उर्फ संजय सिंह खरवार(उम्र 21वर्ष) को छिपादोहर एवं मनिका पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में मनिका से गिरफ्तारी करने में बड़ी कामयाबी मिली है. इसकी जानकारी सोमवार को छिपादोहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहरा व सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव,थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने देते हुई बताया कि पुलिस कप्तान को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर टेपा सिंह उर्फ संजय सिंह खरवार अपने घर विशुन बांधग्राम मनिका थाना में बाहर से कमा कर आया हुआ है. .इसी सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा के नेतृत्व में माओवादी के एरिया कमांडर टेपा सिंह को उसके घर मनिका से गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में बताया कि माओवादी एरिया कमांडर 15-16 वर्ष की उम्र में ही माओवादी में शामिल होकर माओवादी घटनाओं को अंजाम देता था .गिरफ्तार माओवादी एरिया कमांडर टेपा सिंह वर्ष 20 20 व 20 21 में काफी सक्रिय था.उसके विरूद्ध छिपादोहर थाना क्षेत्र में कांड संख्या 14/2020 एवं17/2021 में 17 सीएल ,आर्म्स एक्ट एवं विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज है .वही गारू थाना में माओवादी घटना के 3 मामले दर्ज है .जबकि बालूमाथ थाना में एक घटना में संलिप्तता को लेकर मामला दर्ज है. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए माओवादी एरिया कमांडर ने इन कांडो में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि इन घटनाओं के बाद वह माओवादी घटना को छोड़कर गोवा बाहर कमाने चला गया था .कुछ दिन पहले वह अपने घर पर आया हुआ था. छापामारी दल में एसडीपीओ दिलू लोहारा के अलावा छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, मनिका थाना प्रभारी बबलू कुमार, एएसआई एसआई काशी माली, एएसआई मनिका प्रदीप कुमार राय एवं छिपादोहर पुलिस आईआरबी के जवान शामिल थे।