सच खबर, मेदिनीनगरः स्थानीय पोखराहा ग्राम में आज नवयुवक संघ द्वारा चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे अविना श देव मंच पर उपस्थित थे। जहाँ कमिटि के सदस्यों ने फूलमाला अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किये। सामूहिक रूप से लाल फीता काट कर दुगोला का उदघाटन किया गया। दर्शको को संबोधित करते हुए श्री देव ने कहा यह पोखरहा हमारी पैतृक जन्मभूमि है । यहाँ कि मिट्टी में हमने जन्म लिया और बड़ा हुआ हूँ। यहाँ के एक एक चीज एक एक कण एक एक लोग मेरे ज़ेहन में हैं। यहाँ की धरती हमेशा हमें पुकारती है और कहती है जन्मभूमि का कर्ज तुम्हारे ऊपर है ;तुम्हें चुकाना है, पोखरहा के खेत-खलिहान धिक्कारता है मेरा अन्न खाया है, हर एक गली याद दिलाती है अपने पैरों से हमें मसला और गंदा किया है। ओ आहर ओ आम के पेड़ मेरे झाठा से आहत है। मेरे पिता के आत्मा मेरी माँ कीे रूह बेटा के घर लौटने का डबडबाई आंखों से बाँह फैलाई प्रतीक्षा कर रही है। आप सबको भरोसा दिलाते हैं आप सब का साथ रहा तो हम सब का पोखरहा गांव पलामू का मॉडल ग्राम होगा और राष्ट्रपति पुरस्कृत करेंगे, क्योंकि हमारी आत्मा यहीं बसती है। जब आदमी एक साथ बसता रहता है तो स्वभावतः मनमुटाव द्वेष कलह रहता ही है। जीवन का अहम पार्ट है इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रम इन तमाम ज़ख्मो को भरते हुए आपसी प्रेम स्नेह सहयोग और भाईचारगी पैदा करता है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेरे पिता से दोस्ती रखने वाले माँ से प्रेम करने वाले, मेरे बचपन के कंघिचो खेलने वाले और आज के युवा साथी,शुभचिंतक, बंधु बांधव सबों को मेरे दिल के गहराइयों से सादर प्रणाम नमस्कार।