प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोगों को अपना धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को अपनाकर पौधे लगाने होंगेः अमित जायसवाल

सच खबर, छतरपुरः छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार के कौशल नगर व पार्क परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण धर्म के तहत दो दिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्राणेता पर्यावरणविद कौशल् किशोर जायसवाल ने पलामू में बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब पलामू प्रमंडल के लोग  खुद पलामू छोड़कर भागने पर विवश  हो जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ वन वृक्षों पर रक्षाबंधन कर उपस्थित लोगों को पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक तो पलामू से होकर कर्क रेखा गुजरने के कारण इसे पहले से ही ब्लैक शैडो जोन में रखा गया है। दूसरी तरफ वनों के बेतहाशा कटने से पत्थर पहाड़ नंगे होने के कारण प्रचंड गर्मी अचानक बढ़ी है, जिससे पलामू की धरती और आकाश में गर्मी का सुनामी आया है। यही कारण है कि पलामू देश का नंबर वन तापमान वाले जिला की सूची में शामिल हो गया है। छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रचंड गर्मी से जान बचाने के लिए लोगों को अपना धर्म के साथ पर्यावरण धर्म को अपनाकर पौधा लगाना होगा। मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क व जैविक उद्यान के अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि जिस प्रकार डाली बाजार में उनके पिताजी के द्वारा पार्क लगाए गए है उसी तरह सरकार प्रत्येक गांव में पार्क विकसित करे। । इससे गर्मी भी घटेगा और वर्षापात भी बढ़ेगा। बीपीएसए संस्था के प्रधान सचिव सह पंचायत डाली बाजार के मुखिया पूनम जायसवाल ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा जंगल में पानी के अभाव के कारण जंगली जानवर गांव में आ रहे हैं, यह काफी चिंताजनक बात है। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में मंडल डैम के इंजीनियर धर्मेंद्र सिन्हा, मिट्ठू सिंह, पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, जुबेर अंसारी, पिंकी देवी सिंह, हेमा सिन्हा, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, आराध्या, आशिका, रामू, छोटू इस अवसर पर भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *