सच खबर,मेदिनीनगरः आज विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला कार्यालय में गोवंश रक्षा और गोवंश संवर्धन पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में त्रिलोकी नाथ बागी, क्षेत्र गोरक्षा प्रमुख पटना की मार्गदर्शन पलामू जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए गौ रक्षा प्रमुखों को मिला। जिला गोरक्षा प्रमुखरामब्रत सिंह इस कार्यशाला में स्वयं उपस्थित रहे और गौ रक्षा तथा गो वंश संवर्धन के विभिन्न उपायों को समझा,जिसे अब वो जिला में बाकी गौ रक्षकों को समझाएंगे और इस बारे में उन्हें प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला के बाद यह निर्णय लिया गया कि गौ रक्षा और गोवंश संवर्धन के लिए हर गांव में गौ रक्षकों के संगठन बनाने की कार्य योजना को मूर्त रूप दी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में गौ रक्षा प्रमुख मनोनित हैं। अब इस कार्यक्रम को पंचायतों और गांव तक ले जाने के योजना पर गंभीरता से काम किया जाएगा। जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए गांव-गांव में बैठक करने की आवश्यकता है। विहिप इस योजना पर गंभीरता पूर्वक कार्य करने पर विचार कर रही है।