सच खबर, हाजीपुर ,बिहार,ः महुआ हाजीपुर के पहाड़पुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर भक्ति परवान चढ़ी है। यहां श्रद्धालुओ का तांता सा लगा हुआ है। श्रद्धालु यज्ञ मंडप का पूरा 108 बार परिक्रमा कर मानव जीवन में खुशहाली के साथ लोगों में आपसी प्रेम,एकता, अपनत्व तथा भाईचारा बनी रही की इसकी मन्नत मांग रहे हैं। यज्ञ मे विभिन्न देवी-देवताओं की बनी 101 मूर्त्तियों के अलावा यज्ञ परिसर के मुख्य द्वार पर बनी बजरंग बली की विशाल मूर्त्ति आकर्षण का केन्द्र्र बना हुआ है। इसके अलावा यज्ञ परिसर में विशाल मेला का आयोजन किया गया है, शाम ढलते ही श्रद्धालुओं तथा मेला देखने वालों की की अपार भीड़ देखी जा रही है।