सच खबर, मेदिनीनगरः 23 अप्रैल रविवार को संध्या 7ः00 बजे कोयल रिवर फ्रंट का उद्घाटन सामूहिक रूप से सांसद बीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया, महापौर अरुणा शंकर, उपमहापौर मंगल सिंह, आरक्षी अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त रवि आनंद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, एनडीसी शैलेश कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त परितोष प्रियदर्शी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित पार्षदों द्वारा 101 नारियल फोड़कर बनारस से आए दशाश्वमेध घाट के मुख्य पुजारी एवं सहयोगि पंडितों द्वारा गंगा आरती कर प्रारंभ किया। गंगा आरती के वक्त कोयल तट पर उपस्थित लगभग 15 हजार महिला पुरुषों की भीड़ पूर्ण रूप से भक्तिमयं होकर आरती में लीन हो गई। शंख और घंटियों से वातावरण बनारस के दशाश्वमेध घाट की याद दिलाता रहा। घाट का मनोरम दृश्य, लाइटों की सजावट को देख निगम की प्रशंसा होती रही। पलामू पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की ऐतिहासिक व्यवस्था की गई थी। पलामू संांसद बीडी राम ने उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारा शहर बहुत तेजी से बदल रहा है, जिसके लिए मैं महापौर अरुणा शंकर मंगल सिंह एवं उनकी टीम को बधाई देता हूं। बहुत जल्द फोरलेन बनने जा रहा है, जिससे शहर की दूरी राजधानी से कम होगी । आवागमन सुरक्षित होगा। निगम क्षेत्र एवं निकायो की तस्वीर बदलने के लिए भारत सरकार कई योजनाएं बना रही है। हमारा मेदिनीनगर निगम भी महापौर अरुणा शंकर के नेतृत्व में चल पड़ा है । विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा। महापौर अरुणा शंकर ने अतिथि देवो भाव के साथ उपस्थित सभी निगम वासियों का अभिनंदन करते हुए कहा मैं अपने 3 वर्षों के कार्यों मैं एक कोयल रिवर फ्रंट जनता को समर्पित करती हूं । जल्द गांधी उद्यान, महिला पिंक सिटी बस, चौक चौराहे जनता को समर्पित करूंगी। मैंने अपने कार्यकाल में जहां शहरों की साफ-सफाई बढ़ाई । वही कई नए पुराने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का भी काम किया। जहां मैंने रोड और नाली बनवाया। वही कई पार्क भी बनवाएं ं मैंने ससम्मान अंतिम यात्रा हेतु वातानुकूलित शव वाहन मंगाया। वही राजा हरिश्चंद्र घाट एवं चैनपुर घाट का भी निर्माण कराया। टैक्सी स्टैंड बनवाया और महिलाओं की सुरक्षित यात्रा हेतु पिंक सिटी बस भी मंगवाय। जहां पहले दिन में सफाई नहीं होती थी। आज दिन के साथ-साथ रात्रि सफाई भी प्रारंभ कराया। सार्वजनिक वकालतखाना में ठंडे पानी की मशीन, पेवर ब्लॉक, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट लगवाई ।वही निगम कार्यालय को भी नए रूप से बनाया जा रहा और यह सब मेरे भाई मंगल सिंह पार्षद का, बेहतरीन निगम कर्मियों एवं झारखंड सरकार नगर विकास के सहयोग से कोरोना के बाद गत 3 वर्षों मैं हो पाया है। आरक्षी अधीक्षक चंदन सिन्हा ने इस मनोरम कोयल तट पर बने कोयल रिवर फ्रंट की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए पानी के महत्व को गहराई से बताया और कहा कि उस पानी के पूजा के लिए इतना मनोरम घाट बनाकर निगम ने ऐतिहासिक कार्य किया है । जेएमएम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने भी निगम के कार्यों की सराहना की और कहा महापौर अरुणा शंकर ने अच्छा कार्य किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो नगर विकास मंत्री भी है के सहयोग के लिए बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में चारों और चौमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री उसके लिए बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त रवि आनंद करते हुए इस कोयल रिवर फ्रंट हेतु फंड देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दिया।