ठगों ने एटीएम का हेराफेरी कर एक महिला से एटीएम से हेराफेरी कर 74000 रुपए निकाले

एटीएम से पैसा निकालने गई एक महिला से दो ठगों ने एटीएम का हेराफेरी कर उसके खाते से 74000 रुपए की निकासी कर ली। इस संबंध में हजारीबाग जिला अंतर्गत जीतपुर निवासी कलावती देवी ने थाने में अज्ञात ठगबाजों के विरुद्ध रविवार को मामला दर्ज कराया है। उसने कहा है कि वह 9 अप्रैल को अपने पिता के घर लोचनपुर आई थी। पैसे की आवश्यकता को लेकर वह कोडरमा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसा निकालने गई थी ।वहां एटीएम के अंदर दो मशीन लगे थे । जिसमें एक मशीन के पास दो अनजान लड़के पहले से खड़े थे । जब वह दूसरे मशीन पर पैसा निकालने की कोशिश की तो पैसा नहीं निकला। इसपर वहां खड़े दोनों लड़कों ने उसे दूसरे एटीएम में कार्ड डालकर पैसा निकालने की बात कही । इस दौरान उन दोनों युवकों ने उसे झांसा देकर उसका एटीएम बदल लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसके पति के मोबाइल नंबर पर उसके खाते से कई किस्तों में कुल 74000 हजार रुपए की निकासी करने का मैसेज प्राप्त हुआ । उल्लेखनीय हो कि इस प्रकार की ठगबाजी की घटना पूर्व में भी कई एटीएम केंद्र में बीत चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *