सच खबर, मेदिनीनगरः मंगलवार 25 अप्रैल को पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई.। मौके पर माह मार्च 2023 के अपराधों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके तहत मार्च 23 में निष्पादित कांडों की स्थिति प्रतिवेदित कांडों की संख्या से ज्यादा थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संतोष व्यक्त किया । सभी थाना प्रभारियों को वारंट एवं कुर्की के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। हाल में हुई वैसे हत्या के कांड जिनका उद्भेदन नहीं हो पाया, उसके उद्भेदन की कार्ययोजना बनाई गई। वैसे कांड जो 5 वर्ष से ज्यादा से लंबित है, उनके निष्पादन के लिए और कार्रवाई पूर्ण करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए । माह मार्च एवं अप्रैल में घटित दुर्घटना के कांडों के कारणों एवं दुर्घटना कम करने के उपायों पर चर्चा की गई महत्वपूर्ण गैंग एवं महत्वपूर्ण अपराधियों के विरुद्ध सीसीए, जमानत रद्द करने ,सर्विलांस प्रोसिडिंग खोलने एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। अवैध बालू ,अवैध पत्थर के उत्खनन के विरुद्ध कारवाई में जिला खनन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को पूर्ण सहयोग देने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी थाना प्रभारी ,पुलिस निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।