पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिवार ने किया लावारिस षव का अंतिम संस्कार

सच खबर, मेदिनीनगरः  डालटेनगंज सदर अस्पताल में 4 दिन से एक लावारिस बॉडी पड़ी हुई थी। उस शरीर की दुर्गंध से पूरा सदर अस्पताल महक रहा था । इसकी सूचना शहर थाना प्रभारी अभय सिन्हा को दी गई। उसके बाद शहर थाना प्रभारी के द्वारा मुझे खबर हुआ शहर थाना एस आई रवि टीओपी वन प्रभारी रेवा शंकर राणा और पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के महानगर अध्यक्ष दीपू चौरसिया के द्वारा उस लावारिस बॉडी को एंबुलेंस से राजा हरिश्चंद्र घाट लाकर पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिवार के तरफ से चेंबर महानगर अध्यक्ष दीपू चौरसिया और चेंबर के वरिष्ठ पदाधिकारी अनवर के नेतृत्व में उसका अंतिम संस्कार किया गया। चेंबर अध्यक्ष दीपू चौरसिया ने कहा कि हमने पहले भी शहर के जनता और शहर के सभी पुलिस पदाधिकारी सभी को सूचित किया हैं कि कभी भी कोई लावारिस बॉडी मिले, जिसका कोई भी नहीं हो तो तुरंत मुझे मेरे मोबाइल नंबर 96 311 80205 पर मुझे संपर्क कर खबर करें । हमसे जितना भी बनता है । किसी के भी फोन आने पर तुरंत वहां पहुंचकर या जहां हूं । वहीं से उनका काम करवाते रहता हूं । राजा हरिश्चंद्र घाट पर आप सभी से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं । अगर कोई बहुत गरीब हो उसका भी कम लागत में अच्छा से अंतिम संस्कार किया जाएगा सिर्फ मुझे जानकारी होना चाहिए । श्री चौरसिया ने कहा कि आप लोग मुझे जानकारी दी, इसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। दीपू चौरसिया ने कहा पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिवार के द्वारा श्मशान घाट की
देखरेख और लावारिस शव को जलाया जाता है । इस महान कार्य के लिए सभी चेंबर परिवार और खासकर हमारे पलामू जिला के चेंबर अध्यक्ष बड़े भाई आनंद शंकर और उनके टीम को इस नेक कार्य करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *