25 लाख मछली छोड़ने का लक्ष्यःमत्स्य अनुसंधान केंद्र ने नमामि गंगे अभियान को ले रेन्चिंग कार्यक्रम

साहिबगंज: दी झारखंड ईस्टर्न गंजेटिक फिशर मेंस को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के तत्वावधान में मत्स्य अनुसंधान केंद्र बैरकपुर कोलकाता ने नमामि गंगे अभियान के तहत रेन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर मुख्य अतिथि व उपायुक्त रामनिवास यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस दौरान अतिथियों ने गंगा नदी में रेहु, कतला व मृगल मछली छोड़ा। मंत्री ने कहा कि इस योजना से गंगा नदी में मछलियों की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही नदी का इको सिस्टम भी बरकरार रहेगा। लोगों को रोज़गार मिलेगा। अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर बीके दास ने बताया कि इस वर्ष फरक्का से यूपी तक गंगा में 25 लाख मछली छोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। रेन्चिंग कार्यक्रम से गंगा में मछलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मंत्री ने अनुसंधान केंद्र की ओर से दिए गए 10 जाल व 15 लाइफ जैकेट को मछुआ सोसाइटी अध्यक्ष अशोक चौधरी को सौंपा। मौके पर डीएफओ मनीष तिवारी, डीटीओ सन्तोष गर्ग, मछुआ सोसाइटी उपाध्यक्ष छोटे लाल चौधरी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *