बीस सूत्री की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा,पशुपालन विभाग के कार्यों पर असंतुष्टि जताई

सच ,खबर, छतरपुरः छत्तरपुर प्रखंड बीस सूत्री की दूसरी बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में बुधवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री गोपाल प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित विभागों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जन वितरण प्रणाली के कार्य पर सवाल उठाते हुए बीस सूत्री उपाध्यक्ष चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि छतरपुर प्रखंड में जिस महीने में जिला से आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है, उस महीने में भी लाभुकों को पीएमजीवाई का अनाज का वितरण दिखाया गया है, जबकि जिस माह का अनाज मिला है, उसके बावजूद भी लैप्स दिखाया गया है, जो एक गंभीर मामला है, जिसके जवाब में एमओ निर्मल सिंह ने कहा कि यह सारा घोलमोल सरकार के द्वारा किया जा रहा है। जिस पर चंदन सिन्हा ने आपत्ति जताई एवं इसकी सूचना सरकार को देने की बात कही गई। वंही पशुपालन विभाग के कार्यों पर असंतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में अनियमितता बताई गई। साथ ही छत्तरपुर नगर पंचायत से एक भी लाभुक का चयन नहीं किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रखंड में पशुओं के गर्भाधान हेतु 8 लोगों को नियुक्त किया गया है, जिसमें सिर्फ तीन ही लोग काम कर रहे हैं। इस पर उन्हें निर्देश दिया गया कि शेष 5 लोगों को से सरकार से प्राप्त संसाधन को वापस लिया जाए एवं किसानों से क्रॉस वेरिफिकेशन के द्वारा यह पता किया जाए की पशुओं को सरकार के निर्देशानुसार गर्भाधान कराया जा रहा है या नहीं। किसी भी हालत में अवैध वसूली को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *