सच खबर, मेदिनीनगरः मेदिनीनगर नगर निगम के बोर्ड की बैठक में बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही सर्व सम्मति यह निर्णय लिया गया कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमा लगाई जाएगी और साथ में कई चौक-चौराहों का नाम भी रखा गया है। महापौर अरुणा शंकर और उपमहापौर ने बताया कि अब हमीदगंज के विनय चौक का नाम जरासंध चौक करते हुए सौंदर्यीकरण किया जायेगा। साथ ही शिव मंदिर सिंगरा के समीप चौक का नाम शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला चौक करन,े लाल कोटा से महावीर मंदिर तक मार्ग का नाम भगवान महावीर मंदिर मार्ग किया जायेगा। संगीत शिक्षक स्वर्गीय राजाराम मिश्रा का आवास जाने वाले मार्ग का नाम स्वर्गीय राजाराम मिश्रा मार्ग किया जायेगा। इसके अलावा बैरिया चौक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के नाम से नामकरण होगा। टीवी टावर चौक को महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जायेगा। हाउसिंग कॉलोनी में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगाई जायेगी। भारत गैस गोदाम वाली सड़क का नाम स्वामी विवेकानंद मार्ग किया जायेगा और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद स्वर्गीय रामसेवक प्रसाद की प्रतिमा स्थापित कराने और शिवाजी मैदान में शिवाजी का प्रतिमा लगाने का एजेंडा अलाया गया ।बोर्ड के बैठक में महापौर उपमहापौर मंगल सिंह और तमाम वार्ड पार्षद बैठक में मौजूद थे ।