जेजेएमपी का एरिया कमांडर सतेंद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु उर्फ मामा ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष किया आत्मसमर्पण

लातेहारः झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम से प्रभावित होकर जेजेएमपी के एरिया कमांडर पांकी थाना क्षेत्र के इरगू गांव निवासी सतेंद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु उर्फ मामा ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एरिया कमांडर सतेन्द्र उरांव को शाल भेंट कर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। सरेंडर करने के बाद एरिया कमांडर सतेंद्र ने कहा कि 2019 में जेजेएमपी के उग्रवादी विकाश जी दस्ता में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए लोगों से सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए सरेंडर करने की अपील की। सतेंद्र पर लातेहार जिले में दो कांडों में मामला दर्ज है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि 2021 में लातेहार थाना क्षेत्र के नावाडीह जंगल में जेजेजमपी वे पुलिस के मुठभेड़ में जगुआर के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में जेजेजमपी के एरिया कमाण्डर सतेंद्र उरांव शामिल थे। उन्होंने आगे बताया कि झारखंड में धीरे धीरे नक्सली क्षेत्र में कमजोर होते जा रहे हैं। झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत उग्रवादी सलेंडर कर रहे हैं। सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए पुलिस व सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी समेत मौजद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *