बाबा साहेब आम्बेडकर सम्पूर्ण मानवता के अप्रतिम मसीहा थेः शत्रुघ्न कुमार शत्रु

सच खबर, मेदिनीनगरः डा. आम्बेडकर युवा क्लब रबदा के तत्वावधान में कल 26 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता,सिंबल ऑफ नॉलेज परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव आंबेडकर व समाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा बा राव फूले साहेब की जयंती पखवारा के अवसर पर दिन में विशाल शोभायात्रा व रात्रि में भव्य जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बौद्ध की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन समाजिक न्याय परिषद के अध्यक्ष रवि पाल ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उद्घाटनकर्ता झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक अध्यक्ष सह अखिल भारतीय अनुसूचित जाति महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मुख्य अतिथि बसपा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, विशिष्ट अतिथि पड़वा प्रखण्ड के प्रमुख सह प्रमुख संघ पलामू के जिलाध्यक्ष गीता मेहता,बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार समेत अन्य अतिथियों ने करुणा के सागर तथागत भगवान बुद्ध, समाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा राव फूले व भारतीय संविधान निर्माता परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव आंबेडकर जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात पश्चात बालिकाओं ने त्रिशरण व पंचशील का सामूहिक पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वचारगोष्ठी के प्रारम्भ में क्लब के अध्यक्ष पंकज चन्द्रवंशी, विजय प्रजापति, अनुज पाल,अमीत कुमार, वार्ड सदस्य संतोष राम, वार्ड सदस्य सरयू प्रजापति, सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी हजारी दास, सेवानिवृत्त रेंजर अनारसी राम आदि ने सभी अतिथियों को माला देकर सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि विचारगोष्ठी से पूर्व गगनभेदी नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में क्लब के लोगों ने शोभायात्रा निकालकर संविधान बचाने का शपथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *