सच खबर, मेदिनीनगरः 27 अप्रैल को डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न, पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉ. जे.पी. शूर डायरेक्टर पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम.के. डीएवी.पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर में क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय रांची से दो अधिकारी पधारे थे । सरकार द्वारा तय कार्यक्रम ‘निधि आपके निकट’ योजना अंतर्गत ये अधिकारी यहां आए थे। विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने आगंतुक अधिकारी द्वय नंदू मुंडा प्रवर्तन अधिकारी एवं ईमैन्युअल मिंज सीनियर एस.एस. ए रांची का स्वागत करते हुए बताया कि सरकार भविष्य निधि अंश दाताओं की समस्या के निदान हेतु यह कार्यक्रम महीने की प्रत्येक 27 तारीख को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कर रही है । इसी क्रम में अधिकारी द्वय यहां पधारे,जो हमारे शिक्षकों, कर्मचारियों की भविष्य निधि एवं पेंशन संबंधित त्रुटि सुधार एवं अन्य समस्याओं का समाधान करेंगे । प्राचार्य से मिलकर एवं शिक्षकों, कर्मचारियों से बातें कर, उनकी समस्याओं का उचित समाधान बताते हुए अधिकारी द्वय ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं विद्यालय प्रबंधन एवं कर्मचारियों के शिष्ट व्यवहार की भूरि – भूरि प्रशंसा की।