उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सच खबर, गढ़वाः उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। जनता दरबार में राशनकार्ड, जमीन विवाद, पेंशन, मुआवजा समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के ग्राम पेस्का निवासी, ननकिशोर प्रसाद, पिता-स्व जोखन साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया। मामले में कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को कार्रवाई हेतु आवेदन हस्तांतरित किया गया। गढ़वा प्रखंड अंतर्गत ग्राम मधेया निवासी नेहा कुमारी, पति- प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा अपने राशन कार्ड में नाम जोड़ने हेतु आवेदन किया, परंतु अब तक राशन कार्ड में नाम नही जुड़ने से संबंधित आवेदन दिया, मामले में कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। ग्राम पाल्हे, थाना चिनिया निवासी ने अपने पति- महेंद्र सिंह का निधन 5 दिसंबर 2022 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इन्होंने मुआवजा राशि हेतु आवेदन किया। मामले में कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को निर्देशित किया गया। भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत मकरी ग्राम निवासी अनिता देवी, पति-प्रमोद सिंह ने नए राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन किया परंतु राशन कार्ड नही बनने की शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए नए राशन कार्ड निर्गत करने हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *