सच खबर,लातेहारः उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के सफल संचालन- अनुश्रवण से संबंधित जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण, विद्यालय में खाद्यान्न की प्रत्येक माह की ससमय उपलब्धता, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत विद्यालयों में पोषण वाटिका की स्थापना, विद्यालयों में कार्यरत रसोईया सहित अन्य विषयों की जानकारी लेते हुए बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
मौके पर उपायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए जिले का अच्छादन दर बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लगातार अनुश्रवण-पर्यवेक्षण कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन मिले सुनिश्चित करें। शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए पदाधिकारीयों को स्कूलों में जाकर सतत् मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उपायुक्त द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत बच्चो को ससमय राशन एवं योग्य बच्चो को ससमय छात्रवृत्ति मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने समय समय पर स्कूलों में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने की बात कही जिससे की बच्चों को पेट के कीड़ों की बीमारी( कृमि मुक्त)से मुक्त जा सके, ताकि उनका स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा बेहतर रहे। उपायुक्त ने पोषण वाटिका की समीक्षा करते हुए जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय में फलदार पौधा लगाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में मध्यान भोजन का संचालन किया जाए एवं मध्यान भोजन में जो खाद्य सामग्री छात्र छात्राओं को दी जाती है। उसका निरंतर निरीक्षण संबंधित पदाधिकारी के द्वारा किया जाए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरकार के द्वारा विद्यालय स्तर पर चलाई जा रही सारी योजनाओं का लाभ छात्र छात्राओं को मिले, इसके लिए शिक्षा विभाग के सभी कर्मी सजगता के साथ काम करें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।