सच खबर, मेदिनीनगरः आज 28 अप्रैल शुक्रवार को महापौर अरुणा शंकर ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन कार्यालय में कई योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कई चौक-चौराहों के नामों का शिलापट्ट का अनावरण एवं उद्घाटन किया । इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आज हम सबों का सत्र 18-23 कार्यकाल का अंतिम दिन है। अब तक हम सब मिलकर हर योजनाओं को बनाते थे और मैं अपनी निगरानी में क्रियान्वयन कराती थी; ताकि बेहतर काम हो सके। अब मैं प्रहरी के रूप में हर योजनाओं पर पैनी नजर रखूंगी, ताकि मेरे कार्यकाल में बनाई गई हर योजनाएं धरातल पर सही ढंग से उतरे स महापौर ने कहा हमारे निगम कर्मियों की टीम काफी ऊर्जावान एवं संवेदनशील है और झारखंड का शानदार प्रदर्शन करने वाला टीम है, तभी हम सब जीरो से 2022 में भारत सरकार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन हो पाये। आशा है इन सब के देखरेख में हमारी सारी बनाई गई योजनाएं अच्छे ढंग से मूर्त रूप लेगी। महापौर ने कहा हमारे सारे पार्षद भाई-बहने उप महापौर मेरे छोटे भाई मंगल सिंह सभी ने अपने अपने क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन किया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है। मैं उनका सम्मान करती हूं और हम सब मिलकर जनहित के सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करते रहेंगे, क्योंकि हम सब हारे हुए नहीं जीते हुए प्रतिनिधि है ।