बालू की घोर किल्लत दूर हो वरना डाल्टनगंज में होगा महा धरनाः बीनू सिंह

सच खबर, मेदिनीनगरः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने शुक्रवार को मेदिनीनगर में कहा कि बालू की वजह आम जनता, व्यवसाई, मजदूर, राजमिस्त्री, निर्माण कार्य से जुड़े अन्य लोग परेशान हैं। पीएम आवास निर्माण कार्य के लिए बालू नहीं मिलने से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि अधिकारी निरीह गरीब लोगों के खिलाफ सार्टिफिकेट केस कर रहे हैं। यह कैसा इंसाफ है? जनता मजदूर,व्यवसायी एक जुट होकर अधिकारियों और सरकार का सारा काम ठप्प कर देंगे। उन्होंने कहा कि बालू को लेकर लगातार दो वर्षाे से पलामू समेत सम्पूर्ण राज्य में भवन निर्माण व विकास कार्य भी प्रभावित है। लगातार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद सरकार और अधिकारी मूक दर्शक बनी है। अब जनता, मजदूर, गाड़ी मालिक, दुकानदार सभी के सब्र का बांध टूट चुका है। बालू का अवैध कारोबार अधिकारी कराकर सरकारी खजाने में सेंध लगा रहे हैं। यह जनता के साथ बड़ा धोखा है। इसके खिलाफ वह उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं करने के पीछे सरकार की मंशा स्पष्ट है। अगर बालू घाटों की बंदोबस्ती होती तो सरकार को राजस्व भी मिलता और आम लोगों को बालू आसानी से सस्ती दर पर उपलब्ध होता। सरकार के मुखिया बालू की कालाबाजारी करा कर अपनी जेब भरने में लगे हैं। पलामू के अधिकारी ग्रेड वन छोटी नदियों से बालू उठाव की अनुमति देकर जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *