90 दिनों के अंदर पलामू में 10000 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर निकला आप का सदस्यता रथ

सच खबर, मेदिनीनगरः पलामू के मेदनीनगर में आज राजनीतिक पारा सूर्य की बढ़ती गर्मी के साथ तब और परवान चढ़ गया जब आम आदमी पार्टी ने अपने सदस्यता रथ को तमाम पार्टी पदाधिकारियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जीएलए कॉलेज के पास एक समारोह में आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता और पलामू के संगठन विस्तार प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने जिला संयोजक चंद्रबली चौबे और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी तथा जिला कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार, जिला संगठन मंत्री अरुण कुमार और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के सदस्यता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर पलामू के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी की अगुवाई में आप वारियर्स का एक आप स्क्वायड भी गठित किया गया जिसमें लगभग 25 युवाओं को आने वाले 90 दिनों के भीतर 100 स्थानों पर सदस्यता शिविर लगाकर इस रथ के माध्यम से 10000 लोगों को जुड़ने का एक कार्यक्रम तय किया गया. प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि पलामू हमेशा से संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत रहा है और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे के मार्गदर्शन में इस रथ के माध्यम से आम आदमी पार्टी की विचारधाराओं को पलामू के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के मिशन का प्रारंभ पार्टी ने कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *