महाधिराज जरासंध के नाम पर विवाह मंडप सह भवन निर्माण स्थल का भूमिपूजन किया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा पलामू के तत्वावधान में 28 अप्रैल दिन शुक्रवार को श्री गोरखनाथ शिव मंदिर हमीदगंज-कुंड के प्रांगण में प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाधिराज जरासंध के नाम पर विवाह मंडप सह भवन निर्माण स्थल का भूमिपूजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह जी के सौजन्य से भूमि प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद के द्वारा भूमि पूजन किया गया। वार्ड नं 26 के वार्ड पार्षद पति मों. कलाम जी भी उपस्थित हुए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बिरेन्द्र चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री निलय चंद्रवंशी, अमित कुमार रिंकू, आकाश कुमार सुधीर कुमार, अश्विनी चंद्रवंशी, अमित चंदेल, विष्णु चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी,रंजीत कुमार, रामनरेश चंद्रवंशी, श्यामलाल चंद्रवंशी, शिवशंकर भंडारी, विकास कुमार उर्फ विक्की, विकास कश्यप, शैलेन्द्र कुमार शैलू, दिलीप कुमार दिल्लू, विजय चंद्रवंशी, ट्विंकल चंद्रवंशी, संजय कुमार,रामनाथ चंद्रवंशी, महेश कुमार,दिपक कुमार,सतीश चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, लल्लू राज , बिनोद चंद्रवंशी , कुणाल किशोर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *