वीर अहीर शहीदों के सम्मान में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी

सच खबर,महुआडांड़/लातेहार: प्रखंड में दिन शुक्रवार को वीर अहीर शहीदों के सम्मान में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा का शुभारम्भ प्रखंड के शहीद चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार स्थित शास्त्री चौक, बिरसा चौक, रामपुर चौक से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंँचा. जुलुस में शामिल लोगों ने भगवान बिरसा व जीतू मिठू किसान पर माल्यार्पण किया. अंततः रामपुर में जुलूस एक सभा में तब्दील हो गई। जहाँ सभा का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेजांगला में वीर अहीर शहीद जिन्होंने 1962 के भारत चीन युद्ध में 1300 चीनी सैनिकों को महज 114 अहीर सैनिक ने युद्ध लड़कर वीरगति को प्राप्त हुए थे. इन्ही रेजांगला के वीर अहीर शहीदों के सम्मान में आज अहीर रेजिमेंट की मांग की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भोला नाथ प्रसाद पुअनी, यादव महासभा के अध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, यादव महासभा के उपाध्यक्ष राम दयाल यादव, जिलास्तरीय सदस्य रामनाथ यादव, प्रेम यादव, राम लखन यादव, राजनाथ यादव, शंकर यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव, उदय यादव, जसवंत यादव, कमलेश यादव व हजारों यादव समाज के सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *