सच खबर,रामगढ़ः शनिवार को स्टेशन कमांडर, रामगढ़ कैंट संजय कांडपाल ने उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा से उनके कार्यालय कक्ष में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त से डीवीसी रामगढ़ सब स्टेशन से मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस रामगढ़ कैंटोनमेंट तक 33 केवी सिंगल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उपायुक्त से मिले अपेक्षित सहयोग पर उपायुक्त का आभार जताया। वार्ता के दौरान उपायुक्त सुश्री मिश्रा और स्टेशन कमांडर, श्री कांडपाल ने विकास संबंधी अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।