सजा काट रहे तीन लोग लातेहार व्यवहार न्यायालय द्वारा बरी

लातेहार: हत्या के आरोप में पिछले लगभग छह वर्ष को कारावास की सजा काट रहे तीन लोगों को आज लातेहार व्यवहार न्यायालय द्वारा बरी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सत्रवाद संख्या 42/18 की सुनवाई अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में हुई। उक्त मुकदमे में अभियुक्त मनिता कुमारी, किशुंदयाल उरांव और नागेंद्र उरांव को न्यायालय द्वारा बरी किया गया। ज्ञात हो की बचाव पक्ष की ओर से पैरवी लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लातेहार के द्वारा किया गया था। ैजिसमे अभियुक्त को निःशुल्क कानूनी सहायता दी गई थी। ज्ञात हो कि एलएडीसीएस का गठन झालसा के निर्देश पर किया गया है। जिसमें विचाराधीन बंदियों, सजावार बंदियों एवं आर्थिक तथा समाजिक रूप से कमजोर लोगो के निःशुल्क कानुनी सहयता देना है ताकि लंबित मामलों में न्यायालय के समक्ष उनका पक्ष रख जा सके एवं त्वरित निष्पादन हो सके। ज्ञात हो कि उपरोक्त वाद में बंद तीन बंदी एक ही परिवार के है तथा पिछले लगभग छह वर्षाे से बिरसा मुण्डा कारागार रांची में हत्या के आरोप में बंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *