श्री बंशीधर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए हरी झंडी दिखाकर दो रथ को रवाना किया

सच खबर, गढ़वाः 03 एवं 04 मई 2023 को आयोजित होने वाले राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना। 03 एवं 04 मई को श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल मुख्यालय में राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना है। राजकीय महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय गढ़वा परिसर से उपायुक्त, शेखर जमुआर द्वारा हरी झंडी दिखाकर 2 रथ को रवाना किया गया। रथ रवाना करते समय मौके पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर आलोक कुमार एवं जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राजकीय महोत्सव के लिए विशेषकर रवाना किए गए रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को महोत्सव से संबंधित जानकारी देगी एवं महोत्सव से जुड़े प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *