सच खबर, गढ़वाः 27 अप्रैल गुरुवार को प्रखंड कार्यालय गढ़वा के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुमुद कुमार झा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न की गई, जिसमें लंबित आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। पंचायत सचिव और पंचायत स्वयंसेवक को विशेष निर्देश दिया गया, जिसके अंतर्गत वैसे लाभुक जिनको प्रथम एवं द्वितीय किस्त का भुगतान किया जा चुका है, वैसे लाभुकों को नोटिस करने के उपरांत आवास को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
आवास निर्माण कार्य अधूरा रखने वाले लाभुकों की सूची पंचायतवार सभी संबंधित पंचायत सचिव को दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड समन्वयक प्रिया कुमारी, पंचायत सचिव विनोद गुप्ता, सुरेश चौधरी, चंद्र देव तिवारी ,सुरेश राम, विजय कुमार यादव, लेखा लिपिक सुभाष कुमार तथा सभी स्वयंसेवक मौजूद थें।