‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और झारखंड की महिलाएँ’ महिला महाविद्यालय में सेमिनार

सच खबर, मेदिनीनगरः  शनिवार को योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय, मेदिनीनगर, पलामू के इतिहास विभाग द्वारा ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और झारखंड की महिलाएँ’ शीर्षक पर एक-दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया । इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. संगीता कुजूर ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य भारतीय इतिहास में झारखंड की महिलाओं के योगदान को समाज के समक्ष लाना है। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. संजय बाड़ा,सहायक प्राध्यापक,जीएलए.कॉलेज,मेदिनीनगर ने सन 1765 ईस्वी से सन 1947 ईस्वी तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड की आदिवासी महिलाओं के बारे में व्याख्यान दिया।बर्नार्ड टोप्पो,सहायक प्रध्यापक,जे.एस. कॉलेज, मेदिनीनगर, पलामू ने वैसी गैर-आदिवासी महिलाओं के बारे में चर्चा की। जिनकी भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में अहम भूमिका रही है। इतिहास विभाग के अन्य सहायक प्रध्यापक, विकास चौधरी, कुमार ने कहा कि ऐसे सेमिनार के आयोजन से छात्राओं में शोध कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। धन्यवाद ज्ञापन स्नातकोत्तर सेमेस्टर टू की छात्रा निशा कुमारी ने किया। मंच का संचालन स्नातकोत्तर की छात्राएं आफ़रीन परवीन और रितु मेहता ने किया । सेमिनार में डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. शोभा रानी,डॉ. मीना कुमारी,डॉ. मशरिक़ जहां, डॉ. मिनी टुडु, डॉ. ललिता भगत, डॉ. जेनिफर गुड़िया, डॉ. दीपक पंडित, शालिनी मुर्मू,प्रेम शंकर पाठक और इतिहास विभाग की स्नातक सेमेस्टर- सिक्स और स्नातकोत्तर सेमेस्टर टू की छात्राएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *