सच खबर, हुसैनाबादः हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत बेलबिगहा के ग्राम सलीमा में रविवार को श्री श्री शतचंडी महायज्ञ सह देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ धूम धाम से भव्य कलश जल यात्रा निकाली गई। भाजपा के प्रदेश कार्य समिती सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह अपने समर्थकों के साथ जल यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यज्ञ से प्रकृति तथा आस पास के परिवेश स्वच्छ, पवित्र, एवम शुद्ध हो जाता है। जिससे मनुष्य के अन्दर की ऋणात्मक शक्ति,ऊर्जा समाप्त तथा धनात्मक ऊर्जा संचारित होती है। आचार्य रंजन पाण्डे ने कहा कि यज्ञ समस्त मानव जाति की कल्याण हेतु किया जाता है, जिसमें सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। ग्रामीण परिवेश में पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ सुसज्जित कलश यात्रा में आसपास के क्षेत्र के कई महिला पुरुष व युवा श्रद्धालु दंगवार सूर्य मंदिर मे पूजन अर्चन कर सोन नदी के तट पर पहुंचे। जहां आचार्य रंजन पाण्डे जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरी कराया गया। इसके बाद दंगवार देवी मंदिर में पूजा की गई। बेलबिगहा पंचायत की मुखिया अनंती देवी ने समस्त यज्ञ कमिटी के सद्स्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस पंचायत में महायज्ञ होना हम सब पंचायत वासियों के लिए गौरव की बात है। यज्ञ समिती के अध्यक्ष लालरूप पाठक ने बताया कि यह यज्ञ पांच दिवसीय है जो 30 अप्रैल से शुरु होकर 4 मई को भंडारे के साथ पूर्णाहुति होगी। इस दौरान रामभद्रचार्य के परमशिष्य कृपानिधि दास जी महाराज तथा संजीव कुमार उपाध्याय के द्वारा श्रीराम कथा वाचन किया जायेगा। इस दौरान धार्मिक नारे से से आस पास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। जल यात्रा में मुखिया अनंती देवी, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, दंगवार पंचायत के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया रामलखन यादव, कृष्णा यादव, अभय कुमार, राजा सिंह,रणविजय सिंह, नीरज सिंह, मनोज सिंह, रामनाथ बैठा, रंजीत पासवान, बिगन प्रजापति, बच्चू मेहता, सन्तोष मेहता, लक्ष्मी नारायण पाठक,अखिलेश पाठक, दिलीप पाठक, सुकुल सिंह सहित सैकड़ों महिला व पुरुष तथा युवा भक्तगण शामिल थे।