सच खबर, पांकीः पांकी विधानसभा के लोहरसी मंडल के ग्राम हेसातू बूथ नंबर 285 में ‘मन की बात ’कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली गुप्ता उपस्थित रहे। ‘मन की बात’ आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला हैं। कार्यक्रम है जिसके जरिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के नागरिकों को संबोधित करते हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम मे रचनात्मक और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के विषय में संबोधित करते हुए श्रीमती लवली गुप्ता ने बताया कि मोदी जी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत देश के प्रधानमंत्री समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए, देश हमारा कैसे आगे बढ़े ,देश के महिलाओं का कैसे विकास हो युवाओं का कैसे विकास हो, समाज के अंतोदय समाज का कैसे उत्थान हो, हर पहलू को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष तौर से रखा जाता है। आज ‘मन की बात’ के माध्यम से जनता मोदी जी आसानी से जुड़ी है। मौके पर कैलाश राम, आरर्यान्द विश्वकर्मा, योगेन्द्र शर्मा, समाज सेवी उपेंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे