सच खबर, मेदिनीनगरः गुरुवार चार मई को पलामू विकलांग संघ के पूर्व सचिव एवं जिला विकलांग आवासीय विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार मिस्त्री प्रथम पुण्य तिथि विकलांग संघ के प्रधान कार्यालय में मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर सभी पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर उनकीे धर्म पत्नी सरस्वती कुमारी सहित वहां उपस्थित सुरेंद्र कुमार, अभिषेक,रामपुकार सिंह, इंदू उरॉव,चंदन शर्मा, पवन कुमार आदि लोगों ने पुष्प अर्पित किया।