बजरंग दल को बैन करने के विधायक के बयान पर हिंदू संगठनों मंे आक्रोष

जामताड़ाः बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के द्वारा झारखंड में बजरंग दल को बैन करने के बयान पर आक्रोश व्यक्त किया है । श्री पाल ने कहा कि झारखंड में बजरंग दल को बैन करने की हिम्मत जामताड़ा विधायक में नहीं है, इस तरह का बयान विधायक का मानसिक दिवालियापन को दिखाता है, पहले तो जामताड़ा के बड़बोले विधायक को बजरंग दल के बारे में जान लेना चाहिए कि बजरंग दल हमेशा समाज के विभिन्न कार्यों में तत्पर रहा है। जामताड़ा में जिला में अगर बजरंग दल के कार्यों का बारे में विधायक को अगर पता होता इस तरह का बयान नहीं देते। अगर विधायक अपना बयान पर खेद प्रकट करें। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद का जिलाध्यक्ष अनूप राय ने बताया कि अनादि काल में जब कोई भी अच्छा कार्य किया जाता था तो कुछ लोग उस कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए उपस्थित होते थे उसी श्रेणी में जामताड़ा विधायक भी आते हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनूप दास ने कहा बजरंग दल सिर्फ एक संगठन नहीं है, देश के आन को चुनौती देने का कार्य कोई करता है तो सर्वप्रथम बजरंग दल उसका विरोध में खड़ा होता है, जामताड़ा के विधायक के द्वारा दिए गए इस बयान के कारण जामताड़ा के बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने विरोध किया और माफी मांगने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *