सच खबर, मेदिनीनगरः महाराणा प्रताप जयंती को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक पाटन मोड़ अवस्थित विवाह मंडप में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री महाराणा प्रताप सिंह एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह ने किया। बैठक में आगामी नौ मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल बेलवाटीकर मेदिनीनगर में मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जयंती के प्रचार-प्रसार सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सुपुर्द की। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारत के वीर योद्धा थे। उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं के दिलों में देश प्रेम की मशाल जलाएं हुए हैं। उन्होंने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को एक पर्व की तरह मनाए। बैठक में सूर्यांश प्रताप सिंह, गणेश सिंह, सुशील सिंह, सोमेश सिंह, शैलेश सिंह, अभिषेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह संजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, आलोक सिंह, सुजीत सिंह, उपेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, रामरेस सिंह, सुनील कुमार सिंह, साकेत सिंह, अनिमेष सिंह सहित काफी संख्या में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे।