सत्येन्द्र ठाकुर उर्फ लाला को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी का सचिव मनोनीत किया गया

सच खबर, मेदिनीनगरः झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पटेल नगर सुदना,वार्ड नं० 2 निवासी युवा समाजसेवी सत्येन्द्र ठाकुर उर्फ लाला को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी का सचिव मनोनीत किया गया है। आज मेदिनीनगर में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जेकेएम संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्री ठाकुर के केन्द्रीय सचिव बनने से मंच के आन्दोलनात्मक व सांगठनिक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा। इस अवसर पर मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व डाकपाल रामनरेश राम, केन्द्रीय महासचिव सह लोहड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया बुद्धिनारायण पासवान व मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने उनके मनोनयन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्येन्द्र ठाकुर उर्फ लाला जी के जेकेएम के केन्द्रीय सचिव बनने से ना केवल युवाओं, बल्कि पिछड़े वर्ग के परिवर्तनकारी लोगों को मंच से जोड़ने की मुहिम को बल मिला है। जिस तरीके से युवा साथी सत्येन्द्र ठाकुर समाज के हर वर्ग में अपनी पैठ रखते हैं,उसका लाभ मंच को मिलेगा। अब मेदिनीनगर के शहरी क्षेत्र की समस्यायों को लेकर भी मंच के द्वारा आन्दोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *