आशीर्वादी मईया यज्ञ समिति के द्वारा सात दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति की गई

सच खबर, छतरपुरः अनुमंडल क्षेत्र छतरपुर के अंतर्गत नौडीहा बाजार प्रखंड के झरहा गांव में आशीर्वादी मईया यज्ञ समिति के द्वारा शुक्रवार को सात दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति की गई। समिति के अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया कि यज्ञ अनुष्ठान को किसी धर्म विशेष से जोड़कर नहीं बल्कि मानव मात्र कल्याण की दृष्टि से देखनी चाहिए और स्थानीय लोगों ने इस बात को चरितार्थ भी करके दिखाया वह इसलिए कि इस्लाम के मानने वाले लोगों ने भी इस यज्ञ अनुष्ठान में तन मन धन से सहयोग किया। मुस्लिम समाज के कुछ एक लोगों ने तो ऐसे भी थे जिन्होंने 11 हजार रुपए तक का सहयोग दिया है। इनके सेवा भाव यहीं नहीं रुकती, बल्कि यज्ञ शुरुआत से पूर्णाहुति तक मुस्लिम समाज के लोगों ने तमाम श्रद्धालु के लिए पेयजल की व्यवस्था भी किया। वहीं समिति के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों ने चढ़ कर भाग लिया सभी को सम्मान अवसर भी दिए गए। यहां तक के नौ पुरोहितों में से चार पुरोहित दलित समाज से आते हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष पिंटू कुमार गुप्ता ने बताया ऐसे अनुष्ठान से लोगों में धार्मिक भावना का विकास होता है साथ ही कुछ लोग जो अपने सनातन से भी भटकने के कगार पर थे उनमें भी भक्ति भावना का विकास हुआ है और पूजा पाठ हवन इत्यादि वातावरण शुद्धि के साथ-साथ लोगों में सनातनी चेतना जगती है। समिति के सक्रिय सदस्य उमेश प्रजापति उर्फ भोली ने बताया कि इस आयोजन से सात दिन तक पूरा इलाका भक्तिमय रहा।यज्ञ के मुख्य प्रवचनकर्ता आचार्य धर्मराज पांडेय ने कहा कि यज्ञ का आयोजन से मन की शुद्धीकरण के साथ वातावरण का शुद्धिकरण होता है। मानव के अंदर दुर्भावना भी सद्भावना में बदल जाती है साथ ही इस अनुष्ठान के माध्यम से देवी-देवताओं के साथ-साथ प्रकृति की भी पूजा की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत से लोग सनातनी संस्कृति को भलीभांति नहीं जानने से जीवन के मार्ग भटक रहे हैं और धर्म से विमुख हो रहे हैं ऐसे लोग जिस दिन सनातन को जान जाएंगे उस दिन उस दिन मान जाएंगे। अगर सनातन संस्कृति में कहीं भी ऊंच-नीच भेदभाव होता तो सभी जाति के लोग एक साथ बैठकर कभी भी नहीं खाते। इस आयोजन में अनिल प्रसाद, उमेश प्रसाद, प्रजापति, संदीप प्रसाद, हरि नारायण प्रसाद, कन्हाई साव, दिगेश पांडेय, मदन प्रजापति, आशीष राम, आनंद गुप्ता इत्यादि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *