पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या

सच खबर,मेदिनीनगरः हॉस्पिटल चौक के पास नीम के पेड़ में अचानक लगी आ ग लग गई। टाइगर मोबाइल के जवान आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे।  स्थानीय हॉस्पिटल चौक स्थित शनि मंदिर के बगल में दोपहर एक नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई। लोगों ने पेड़ में आग लगने की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही टीओपी वन टाइगर मोबाइल के जवान संतन कुमार, शारीक इरशाद,परवेज खान,विनोद यादव घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। फिर भी आग नहीं बुझ पाया तो उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दे दी। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की वाहन घटनास्थल पर पहुंचने वाली है। हालांकि घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया है,फिर भी पेड़ से काफी धुआं निकल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी सफाई कर्मी के द्वारा कूड़ा में आग लगाने के दौरान पेड़ में आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *