डीएवी स्कूल के प्रबंधक की अव्यवस्था के कारण अभिभावक हैं परेशानः रूचिर तिवारी

सच खबर, मेदिनीनगरः आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शाह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी नौजवान संघ के उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी श्रद्धानंद तिवारी ने अभिभावकों को परेशानियों को देखते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल के व्यवस्था का मुआयना किया। जिसमें जिला सचिव श्री तिवारी ने पाया कि मार्च में नए सिरे से एडमिशन फेस अलग से लिया जा रहा है वन से लेकर 10जी क्लास तक के विद्यार्थियों को किताब तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा वहां पर पूछने के बाद अभिभावकों ने बताया कि एक बच्चे का किताब लेने के लिए तीन से चार बार आना पड़ता है क्योंकि एक बार में स्कूल बच्चों का किताब उपलब्ध नहीं करा रहा है वही ऑनलाइन एटीएम से पैसा लेने के कारण अभिभावकों को लंबे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है जिसमें घंटों देरी लग रहा है अभिभावक परेशान है लेकिन उनको सुनने वाला कोई नहीं है कैश पैसा काउंटर पर तो लिया ही नहीं जा रहा ऐसी परिस्थिति में यह भी परेशानी उत्पन्न हो गई है कि जो गरीब एवं मध्यम क्लास के व्यक्ति हैं जिनका रोजमर्रा का काम है वह ऑनलाइन पेमेंट कैसे करेंगे। इस पर डीएवी स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों का कोई जवाब नहीं है। अभिभावकों की परेशानी से स्कूल के प्रबंधक और प्रचार को कोई मतलब नहीं है वह अभिभावकों से सिर्फ मोटी रकम लेने का काम कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में पलामू उपायुक्त से हम मांग करते हैं कि सभी प्राइवेट स्कूलों के काउंटर पर फीस जमा करने वाला जगह क्लास रूम के साथ-साथ स्कूल वाहन का भी निरीक्षण किया जाए और अभिभावकों के परेशानियों को दूर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *