खरवार समाज के उत्थान हेतु चिंतन शिविर का हुआ आयोजन

सच खबर, बरवाडीहः खरवार आदिवासी एकता संघ के केंद्रीय कमेटी एवं जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड के छिपादोहर में कमेटी विस्तार सह चिंतन शिविर का आयोजन खरवार आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिसका मंच संचालन छिपादोहर पंचायत समिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह एवं केंद्रीय सदस्य नरेश सिंह ने किया। कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद सिंह खरवार केंद्रीय अध्यक्ष, लव कुमार सिंह गढ़वा जिला अध्यक्ष, केंद्रीय उपाध्यक्ष मंजू देवी, सिकंदर सिंह, केंद्रीय सचिव ओमप्रकाश सिंह, केंद्रीय उपसचिव अखिलेश सिंह एवं प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी मुख्य रूप से शामिल थे। चिंतन शिविर को संबोधित करते हुई उमेश्वर सिंह खरवार कहा कि आज के समय में समाज के उत्थान के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार एवं नशा मुक्त अति आवश्यक है। इन सभी मुद्दों की जो व्यक्ति समझ जाएगा। उस दिन कभी कोई व्यक्ति गरीब नहीं रहेगा। चिंतन शिविर में उपस्थित कई लोगों ने खरवार के उत्थान व समाज में एकजुटता के लिए कायम रखने के लिए अपने अपने विचार रखें। कहां की पिछड़े लोगों को समाज के पिछड़े हुए लोगों को आगे लाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। इससे पूर्व प्रखंड कमेटी द्वारा बाहर से आए हुए खरवार समाज के अतिथियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर बरवाडीह प्रखंड का लगभग सभी पंचायत से काफी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *