सच खबर, मेदिनीनगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज यूनियन संबद्ध एक्टू -आईआरइफ ने मुगलसराय मंडल के जपला सेक्शन के सिकसिग्गी में पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार चौथे दिन कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ड्युटी करते हुए जागरुकता अभियान चलाया । 22 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाला यह जागरुकता अभियान का चौथा दिन है। रेलवे में एक मात्र संगठन इंडियन रेलवे इम्पलाईज फेडरेशन संबद्ध ंपबबजन ने फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे व निमोस के साथ मोर्चा बनाकर लगातार लड़ रहा है और इस अभियान में इसीआर जोन में उनके साथ कंधा से कंधा मिला कर इसीआरइयू लड़ती रही है। जिसका परिणाम है कि आज कई राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन बहाल कर दिया है तो कई राज्य सरकारों ने भी पुरानी पेंशन देने की घोषणा की है । इससे केंद्र सरकार पर पेंशन बहाली को लेकर दवाब बढ़ा है। हमें भी इसके लिए संघर्ष करने की जरुरत है। इस जागरुकता अभियान में सिकंदर कुमार, कुणाल किशोर ,नित्यानंद साहित्य,अभिषेक कुमार ,बृजेश कुमार ,जीतन रजक,विक्रांत कुमार ,पिंटु कुमार ,उमाशंकर व रविंद्र कुमार आदि लोगों ने इस अभियान में भाग लया।