एआईएसएफ के प्रतिनिधिमंडल ने जीएलए कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा

सच खबर,मेदिनीनगर। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के एक प्रतिनिधि मंडल महाविद्यालय अध्यक्ष प्रियांशु आनंद के नेतृत्व में गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आई.जे खालको से मुलाकात की और उन्हें पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में मुख्य मांगे थी महाविद्यालय के भवन की मरम्मति करायी जाये, विद्यार्थियों के 70 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की जाए। साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों के आने और जाने का समय निर्धारित किया जाए। इसके अलावे बायोमेट्रिक अटेंडेंस चालू किया जाये और महाविद्यालय में शिकायत पेटी रखी जाये ताकि विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों का समय पर निदान हो सके। विदेशी पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय का स्थिति दयनीय हैं, महाविद्यालय प्रबंधक को इस बात की थोड़ी भी चिंता नहीं है। कक्षा की छत गिरने के डर विद्यार्थी कक्षा में बैठने से डर रहे हैं। वहीं, शिक्षक विभाग में बैठने से कतरा रहें हैं। कक्षा ठीक ढंग संचालित नहीं हो पा रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना हुए 11 साल हो गए हैं, मगर अभी भी शिक्षा का माहौल नहीं बन पाया है। अगर 10 दिनों में मांगो पर विचार कर उचित करवाई नहीं की गई तो हम आंदोलन को मजबूर हो जायेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष विदेशी पांडेय,कार्यकारी अध्यक्ष,राहुल कुमार, पूर्व महाविधालय सचिव पवन कुमार,हर्ष दुबे,संजीव कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *