यज्ञ सामाजिक समरसता एवं उन्नति के द्वार खोलता हैः अविनाश देव

सच खबर,मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार अविनाश देव ने शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के दोकरा ग्राम में आयोजित यज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वहां लोगों ने अविनाश देव का फूल माला और अंग वस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर अविनाश देव ने कहा कि यज्ञ का अर्थ होता है त्याग ,बलिदान और शुभ कर्म। अपने प्रिय खाद्य पदार्थों एवं मूल्यवान् सुगंधित पौष्टिक द्रव्यों को अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ द्वारा वितरित किया जाता है। इस प्रकार के प्रयतन से यज्ञकर्ताओं द्वारा संसार की बड़ी सेवा हो जाती है। यज्ञ होने से जीवन के सामाजिक समरसता एवं उन्नति के द्वार खुलता है। श्री देव ने कहा कि इतिहास साक्षी है की गहन अध्ययन ,बेहतर ज्ञान हेतु लोग लंबे समय से ही यज्ञ की परंपराओं को संपन्न करते आ रहे हैं। हम लोगों ने पढ़ा और सुना है कि विभिन्न यज्ञ के माध्यम से लोग भगवान तक का रास्ता तय करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ का बेहतर फल तभी संभव है जब इसे हम अपने जीवन में आत्मसात करें। रामायण और महाभारत से लोगों के त्याग, धैर्य, सहनशक्ति आदि बेहतर गुणों को जीवन में लागू करने की आवश्यकता है। आज समाज में बेटियां उपेक्षित है, जो एक बेहतर समृद्ध शिक्षित समाज का परिचायक नहीं हो सकता। यदि हम सभी की सोच बेटियों के प्रति सही हो जाए तो बेहतर शिक्षा अपने हुनर और कौशल से बेटियां दो कुलों को तार सकती है , बस आवश्यकता है उनके पंख को खोलने की उन्हें स्वतंत्रता प्रदान करने की। इस मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र चौब,े कोषाध्यक्ष अश्विनी उपाध्याय ,उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, संगठन मंत्री राज किशोर ठाकुर, ईश्वरी उपाध्याय, सुरेश चौबे, राकेश कुमार समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *