सच खबर,मेदिनीनगर। मेदिनीनगर वार्ड संख्या 19 के युवाओं द्वारा मेदिनीनगर स्थित अंबेडकर नगर में मंगलवार शाम 7ः00 बजे से अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह दो सत्रों में संपन्न हुआ। पहले सत्र में बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष समारोह के अतिथियों ने कैंडल प्रज्वलित की और माल्यार्पण किया। उपस्थित नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद इप्टा के कलाकारों ने ‘एकता, समानता, शांति के लिए…’ और ष्ये फैसला का वक्त है, तू आ, कदम मिलाष् जैसे गीत प्रस्तुत किए। इप्टा की गायन मंडली में रवि शंकर, विकास कुमार पप्पू, रंजीत पाठक, शशि पांडे, संजीत कुमार दुबे, अजीत ठाकुर, संजीव कुमार संजू, भोला एवं प्रेम प्रकाश शामिल थे गीतों की प्रस्तुति के बाद वैचारिक सत्र आरंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता शिक्षक कन्हाई राम ने की। मंच पर वरिष्ठ चिंतक नंदलाल सिंह, इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार, झारखंड क्रांति मंच के अध्यक्ष शत्रुघ्न शत्रु, प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, मिशन समृद्धि की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद सुषमा कुमारी आहूजा एवं पूव मुखिया नवीन प्रसाद उपस्थित थे। स्थानीय नागरिकों की ओर से सुरेंद्र राम, श्यामलाल राम, प्रद्युम्न राम, बाबूलाल राम, रमेश राम, योगेंद्र राम, रतन राम, शिव राम, ननदेव राम, प्रहलाद राम, आयुष कुमार, मनीष कुमार, राहुल राज, सोनू, वसंत कुमार, रंजीत कुमार, ऋतिक कुमार, बंटी कुमार, अनिल दास एवं आयुष ने अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि आज के समय में डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित संविधान खतरे में है। वर्तमान राजनीति मुख्यधारा के युवाओं को अपने हित में प्रयोग कर रही है। ऐसे समय में बाबा साहब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। नंदलाल सिंह ने कहा कि ब्राह्मणवाद को समाप्त किए बिना अंबेडकर के विचारों पर चलना कठिन है। शत्रुघ्न शत्रु ने कहा कि बाबा साहब ने विज्ञानवाद से लेकर समाजवाद तक के सिद्धांतों की रचना की है। हमें अपने भीतर वैज्ञानिक चेतना विकसित करनी होगी। पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद ने अंबेडकर नगर में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का प्रयास किए जाने की बात कही। इस अवसर पर पंकज श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव एवं सुषमा कुमारी आहूजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।