नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं के निदान का दिया आष्वासन
सच खबर,मेदिनीनगर। आज झारखंड प्रदेश डीजल सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे के संचालन में महासंघ का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन से मिलकर ऑटो चालकों की समस्याओं से रूबरू कराते हुए मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि नगर निगम टैक्स के नाम पर ऑटो चालकों से एक दिन में तीन चार जगह अवैध वसूली की जाती हैं। इसका विरोध करने पर ऑटो चालकों के साथ ठेकेदारों द्वारा अभद्र गाली गलौज, मारपीट एवं नाना प्रकार की धमकियां चालकों को दी जाती है जिससे गरीब ऑटो चालक के मान सम्मान एवं स्वाभिमान पर आघात पहुंचता है जिस पर रोक लगाई जाए तथा छरू मुहान स्थित ऑटो स्टैंड की व्यवस्था दिन पर दिन जर्जर होते जा रही है तथा साफ-सफाई भी नहीं हो पाती है। ऑटो स्टैंड का अधिकृत रूप से देखरेख नहीं होने के कारण बिजली पंखा विगत एक साल से खराब एवं बंद पड़ा हुआ है नशेड़ियों का जमावड़ा शाम होते ही देखने को मिलेगा तथा शौचालय की व्यवस्था पूर्णता जर्जर हो चुकी है । इसमें सुधार हो एवं ऑटो स्टैंड के रख-रखाव हेतु ठोस पहल की जाए। जिस पर नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर सारी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा और जो भी ठेकेदार ऑटो चालकों के साथ बदसूलकी दुर्व्यवहार एवं अवैध वसूली के पूरे मामले पर जांच कमेटी गठन कर जांच करवाई जाएगी। साथ ही दोषी पर कानून संगत कार्रवाई करते हुए ठेका रद्द कर दिया जाएगा। मेदिनीनगर नगर निगम शहर की बेहतर व्यवस्था एवं सुंदरीकरण तथा समस्याओं से निदान हेतु कृत संकल्पित है। प्रतिनिधि मंडल में विवेक सिंह, विशाल कुमार राय, मदन सिंह, संतोष शुक्ला, निरंजन राम, नगीना कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय, रवि कुमार पासवान, सुधीर कुमार पासवान, रंजीत कुमार, वाहिद अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।