सच खबर,मेदिनीनगर। रामनवमी पूजा श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अध्यक्ष जुगल किशोर चंद्रवंशी को चुने जाने पर युवाओ में भरपूर जोश दिख रहा है। इसी क्रम में कल शाम कोमल कुमार, अंकु एवं छात्र नेता अभिषेक राज चंद्रवंशी के नेतृत्व में दर्जनों युवाओ ने जुगल किशोर चंद्रवंशी का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं बुके देकर शुभकामनाएं दी। महापर्व रामनवमी में जुगल किशोर चंद्रवंशी काफी सक्रिय रहते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है इसबार की रामनवमी बहुत ही भव्य रूप में दिखाई देगी। कोमल कुमार अंकु ने कहा कि सभी युवा जुगल किशोर चंद्रवंशी के साथ है और रामनवमी पूजा के दौरान उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा की युवाओ का मनोबल जुगल किशोर चंद्रवंशी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद दौगुना हो गया है। युवाओ को उनसे जो उम्मीद है उस पर वो खरा उतरते हैं। जुगल किशोर चंद्रवंशी ने सभी युवाओ से साथ आने का आग्रह करते हुए कहा कि इसबार की रामनवमी ऐतिहासिक है और आप सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। मौके पर आयुष चंद्रवंशी, अंगद कुमार चंद्रवंशी, शुभम प्रजापति, गोलू गोश्वामी, अभय गुप्ता , रणवीर सिंह आदि दर्जनों युवा मौजूद थे।