बस स्टैंड के समीप यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, 14 वाहन जब्त

मेदिनीनगर (पलामू) | दिनांक: 10 जुलाई 2025

बस स्टैंड क्षेत्र में आज यातायात पुलिस पलामू द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि कई ई-रिक्शा एवं टेंपो चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। विशेष रूप से जेल हाता चौक से छः मुहान की ओर वन-वे रूट में उल्टी दिशा से आना, बिना नंबर प्लेट, बिना वैध लाइसेंस, तथा अन्य कानूनी अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

इस क्रम में कुल 14 सवारी वाहन जप्त किए गए:

  • 11 ई-रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ियाँ
  • 03 टेंपो सवारी गाड़ियाँ

इन सभी वाहनों को शहर थाना परिसर, मेदिनीनगर में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। सभी संबंधित गाड़ियों का चालान जिला परिवहन कार्यालय, पलामू को भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त, 10 जुलाई 2025 को जिला परिवहन कार्यालय, पलामू द्वारा जारी चालान के अनुसार:

  • 14 दोपहिया वाहनों पर कुल ₹15,150/- जुर्माना
  • 01 मोटरसाइकिल चालक को शराब पीकर वाहन चलाने के कारण ₹11,187/- जुर्माना

इस प्रकार कुल ₹26,337/- का चालान/जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

🚨 यातायात पुलिस की अपील:

यातायात पुलिस पलामू आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, बिना नंबर प्लेट या बिना वैध दस्तावेजों के वाहन न चलाने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील करती है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *