मेदिनीनगर, 10 जुलाई 2025:
10 जुलाई 2025 को एम. के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में इंग्लिश ओलिंपियाड 2025 के विजेता छात्र को सम्मानित किया गया। डी.ए.वी. क्षमता संवर्धन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इंग्लिश ओलिंपियाड 2025 में एम. के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज के नवम ‘ब’ के छात्र मोइनुद्दीन खान, सुपुत्र स्वर्गीय मोहम्मद ताजुद्दीन खान ने 83% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
आज विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में मोइनुद्दीन खान को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार ने कहा कि इस विद्यालय के छात्र पठन-पाठन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं। विद्यालय में उन्हें हर तरह का सहयोग, वातावरण व मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने मोइनुद्दीन खान एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री सी. एस. पांडे, श्री नीरज श्रीवास्तव, श्री ए. के. पांडे, श्री कन्हैया राय, श्री तुसार घोष, श्री नीरज सिन्हा, श्री अन्नत पाठक, श्री विक्रम राय उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक श्री जितेंद्र तिवारी ने किया।
